sushant singh rajput kriti sanon film rabta cut from sensor board-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

‘राबता’ पर सेंसर बोर्ड की कैंची, चुंबन दृश्य और गालियों पर एतराज

khaskhabar.com: बुधवार, 07 जून 2017 11:01 AM (IST)
‘राबता’ पर सेंसर बोर्ड की कैंची, चुंबन दृश्य और गालियों पर एतराज
पहलाज निहलानी के निर्देशन में सेंसर बोर्ड फिल्मों के लिए बाधायें खडी करता रहता है। जब से उन्होंने अध्यक्ष पद संभाला है तब से आज तक कुछेक फिल्में ही ऐसी रही हैं जिन पर उनकी कोई टिप्पणी न आई और कैंची न चली हो। आगामी शुक्रवार 9 जून को प्रदर्शित होने वाली निर्माता निर्देशक दिनेश विजन की फिल्म ‘राबता’ भी सेंसर बोर्ड की कैंची से बच नहीं पायी है। इस फिल्म में पहली बार सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन की जोडी नजर आएगी, जिसके जरिये दिनेश विजन पहली बार निर्देशन के क्षेत्र में अपने हाथ आजमा रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म के कुछ दृश्यों विशेष रूप से कृति सेनन और सुशांत के किसिंग दृश्यों और संवादों पर सेंसर बोर्ड को ऐतराज है। फिल्म में कुछ गालियां भी हैं, जिसे सेंसर बोर्ड ने अश्लील बताया है। सेंसर का कहना है कि प्रेम कहानी में गालियों की क्या जरूरत है। अगर फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट चाहिए तो उसे इन गालियों को और चुंबन दृश्यों को हटाना पडेगा वरना फिल्म को ‘ए’ प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement