sonu nigam talk about triple talak after azan controversy -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अजान और लाउडस्पीक के बाद तीन तलाक पर बोले सोनू, जानिए क्या कहा?

khaskhabar.com: शनिवार, 13 मई 2017 12:51 PM (IST)
अजान और लाउडस्पीक के बाद तीन तलाक पर बोले सोनू, जानिए क्या कहा?
​पिछले दिनों सोनू निगम अजान और लाउडस्पीकर पर ट्वीट करके विवादों में आए थे। जिसके चलते उन्हें विवादों का सामना करना पड़ा था। यहां तक की सोनू निगम पर फतवा तक जारी कर दिया गया था। हालांकि अब उन्हें कोर्ट की तरफ से राहत मिल गई। सोनू निगम ने अजान और लाउडस्पीकर के बाद अब तीन तलाक पर अपनी राय रखी है। सोनू निगम ने भारत-पाकिस्तान रिश्तों से लेकर देश की राजनीति तक पर खुल कर अपनी राय जाहिर की है। इसके साथ ही उन्होंने देश के लिए समान कानून की जरूरत पर जोर दिया है। सोनू ने टेलीविजन चैनल न्यूज 18 इंडिया के साथ विशेष बातचीत में अपनी राय रखी। इसका प्रसारण शुक्रवार रात आठ बजे हुआ था। अपनी राय रखते हुए सोनू निगम ने अब देश में सभी के लिए समान कानून यानी यूनिफॉर्म सिविल कोड की बात कर दी है। सोनू निगम ने तीन तलाक को भी एक बड़ी कुरीति बताते हुए इस मुद्दे पर सरकार के रुख की तारीफ की है। सोनू ने अब तक तीन तलाक जैसी कुरीति के जारी रहने पर हैरानी जताई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement