Advertisement
रंभा के घर पहुंचे प्रभुदेवा, एक्ट्रेस ने लिखा-'हमने साथ में अच्छा समय बिताया'

प्रभुदेवा और रंभा की दोस्ती काफी पुरानी है। दोनों ने साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में एक साथ काम किया है। उनकी जोड़ी 'काधला काधला' और 'वीआईपी' जैसी फिल्मों में नजर आई थी। 90 के दशक में दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री और डांस परफॉर्मेंस को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। यही वजह रही कि उस दौर में दोनों की जोड़ी को फैंस का भरपूर प्यार मिला।
बता दें कि रंभा ने साल 2010 में कनाडा के बिजनेसमैन इंद्रकुमार पथमनाथन से शादी की थी। शादी के बाद वह टोरंटो में शिफ्ट हो गईं और धीरे-धीरे फिल्मों से दूरी बनाकर परिवार पर ध्यान देने लगीं। उनके तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां और एक बेटा है।
रंभा की बात करें तो वह 90 के दशक और 2000 के शुरुआती सालों की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शामिल रही हैं। उन्होंने दो दशक से ज्यादा लंबे करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उन्होंने तेलुगु, तमिल, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ जैसी कई भाषाओं की फिल्मों में अपनी पहचान बनाई।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


