Advertisement
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन

साई पल्लवी ने अपने किरदार को निभाने के पीछे की कहानी के बारे में बताते हुए कहा, "जब निर्देशक ने मुझे स्क्रिप्ट दी थी, तभी मैं सोच रही थी कि मैं इसे कैसे निभा पाऊंगी। डायरेक्टर राजकुमार ने मुझे आईपीएस ऑफिसर मेरिन जोसेफ की एक तस्वीर दिखाई और कहा कि मुझे वैसा ही लुक चाहिए। मैंने बताया कि उनके बाल छोटे हैं, तो निर्देशक ने मुझसे कहा कि अगर तुम अपने बाल कटवा लोगी, तो अच्छा लुक आ जाएगा।"
अभिनेत्री ने आगे बताया कि निर्देशक ने उन्हें इस किरदार के बारे में इस तरह से समझाया कि उन्हें अपने बाल कटवाने में कोई मुश्किल नहीं आई। उन्होंने कहा, "वैसे तो मैं अपने बाल नहीं काटती लेकिन हमारे डायरेक्टर को इस तरह का लुक चाहिए था, तो मैंने बाल कटवा लिए।"
आईपीएस अधिकारी नित्या रेड्डी की भूमिक असल में चर्चित आईपीएस अफसर मेरिन जोसेफ से प्रेरित है। राजकुमार पेरियासामी द्वारा निर्देशित यह एक्शन थ्रिलर फिल्म 20 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है, जिसमें अभिनेत्री के साथ धनुष, ममूटी और श्रीलीला भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


