Ronit Roy, Richa Chadha to star in drama series Candy-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ड्रामा सीरीज 'कैंडी' में नजर आएंगे रोनित रॉय, ऋचा चड्ढा

khaskhabar.com: गुरुवार, 19 अगस्त 2021 6:44 PM (IST)
ड्रामा सीरीज 'कैंडी' में नजर आएंगे रोनित रॉय, ऋचा चड्ढा
मुंबई। अभिनेता रोनित बोस रॉय और ऋचा चड्ढा आगामी ड्रामा सीरीज 'कैंडी' में स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए दिखाई देंगे। आशीष आर शुक्ला द्वारा निर्देशित यह सीरीज सस्पेंस, डर, उम्मीद, राजनीति, महत्वाकांक्षा और मर्डर मिस्ट्री का मेल है। रोनित, जो एक शिक्षक की भूमिका निभाते नजर आएंगे, उन्होंने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम पर शो की एक झलक पोस्ट की। उन्होंने लिखा कि रुद्रकुंड के शहर में, जो दिखता है वो होता नहीं। 'कैंडी' वूट सिलेक्ट पर आ रही है। ऋचा शो में एक पुलिस कर्मी की भूमिका निभाएंगी। उन्होंने फोटो-शेयरिंग वेबसाइट पर श्रृंखला की एक झलक साझा की है।
उन्होंने फोटो को कैप्शन दिया, "यह हमारी नवीनतम वेब-सीरीज 'कैंडी' है जो जल्द वूट सिलेक्ट पर आ रही है।"
वूट सेलेक्ट ओरिजिनल सीरीज 'कैंडी' ऑप्टिमिस्टिक्स एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement