अपनी फिल्म के प्रति
दर्शकों का माहौल बनाने में जुटे शाहरुख खान ने एक बार फिर से ‘रईस’ को आगे
सरकाया है। लेकिन इस बार फिल्म को नहीं, बल्कि इसके ट्रेलर के प्रदर्शन को
एक माह आगे सरका दिया गया है। पहले अक्टूबर में इसे प्रदर्शित किया जाना
था, लेकिन बाद में निर्णय बदल दिया गया। अब इसे नवम्बर में प्रदर्शित किया
जाएगा।