फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया अक्टूबर में त्योहार है।
इस महीने ‘शिवाय’ और ‘ऐ दिल है मुश्किल’ जैसी बड़ी फिल्में प्रदर्शित हो
रही हैं। काफी हलचल मची हुई है। ऐसे में ‘रईस’ का ट्रेलर जारी करना ठीक
नहीं होगा। यही वजह है कि ट्रेलर को नवम्बर में प्रदर्शित करने का फैसला
किया गया है। वैसे भी फिल्म 26 जनवरी को रिलीज होगी और दो से ढाई महीने
फिल्म के प्रचार के लिए बहुत हैं।