Advertisement
हेलन बर्थडे स्पेशल - बर्मा से भारत तक पैदल चलीं, भूख और बदहाली झेली और फिर डांस से किया बॉलीवुड पर राज

इस सफर में हेलन, उनके छोटे भाई और मां साथ थे। उनकी मां उस समय गर्भवती भी थीं। करीब नौ महीने तक चले इस सफर में परिवार को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। रास्ते में खाने-पीने की कमी थी और कई लोग बीमारी और भूख के कारण रास्ते में ही छूट गए।
हेलन ने बताया था कि उनकी मां और वह खुद इतनी कमजोर हो गई थीं कि शरीर हड्डियों का ढांचा बनकर रह गया था। भारत पहुंचने के बाद परिवार असम के डिब्रूगढ़ पहुंचा और फिर कोलकाता आया। इस दौरान उनकी मां ने एक बच्ची को भी खो दिया। कुछ समय बाद हेलन के छोटे भाई की भी चेचक से मौत हो गई। इन घटनाओं ने उनके बचपन को काफी मुश्किल बना दिया।
कोलकाता में कुछ समय बिताने के बाद हेलन अपनी मां के साथ मुंबई आ गईं। यहां परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। ऐसे में हेलन ने कम उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया। परिवार की मदद करने के लिए उन्होंने फिल्मों में छोटे-मोटे काम करने शुरू किए। उनकी शुरुआत बतौर बैकग्राउंड डांसर हुई। साल 1951 में आईं 'शबिस्तान', 'आवारा' और 'खजाना' जैसी फिल्मों में वह कोरस डांसर के तौर पर नजर आईं। इसके बाद फिल्म 'अलिफ लैला' (1953) में उन्हें पहली बार अकेले डांस करने का मौका मिला।
साल 1957 में फिल्म 'बारिश' के गाने 'मिस्टर जॉन या बाबा खान' से हेलन को पहचान मिलने लगी। इसके अगले ही साल यानी 1958 में आई फिल्म 'हावड़ा ब्रिज' के गाने 'मेरा नाम चिन चिन चू' ने उन्हें रातों-रात मशहूर कर दिया। इस गाने में उनका डांस और अंदाज दर्शकों को इतना पसंद आया कि वह हिंदी सिनेमा की चर्चित डांसर्स में शामिल हो गईं। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 'चाइना टाउन', 'तीसरी मंजिल', 'इंतकाम' और 'डॉन' जैसी फिल्मों के लिए उनके डांस नंबर्स काफी पसंद किए गए।
हेलन ने सिर्फ डांस नंबर तक खुद को सीमित नहीं रखा। उन्होंने अभिनय में भी अपनी प्रतिभा दिखाई। फिल्म 'हम हिंदुस्तानी' (1960) में वह मुख्य भूमिका में नजर आईं। इसके अलावा 'चा चा चा', 'वो कौन थी' और 'मेरे जीवन साथी' जैसी फिल्मों में भी उन्होंने काम किया। साल 1975 में आई फिल्म 'शोले' का गाना 'महबूबा महबूबा' आज भी उनके सबसे चर्चित डांस नंबरों में गिना जाता है।
साल 1979 में फिल्म 'लहू के दो रंग' में अपने अभिनय के लिए हेलन को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। बाद के वर्षों में उन्होंने फिल्मों में कम काम किया और साल 1996 में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'खामोशी: द म्यूजिकल' से फिर पर्दे पर नजर आईं। इसके बाद 'मोहब्बतें' जैसी फिल्मों में भी उन्होंने काम किया।
हेलन की निजी जिंदगी भी कई उतार-चढ़ाव से गुजरी। उन्होंने पहले फिल्ममेकर प्रेम नारायण अरोड़ा से शादी की थी, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला। बाद में उन्होंने मशहूर पटकथा लेखक सलीम खान से शादी की।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


