उनका कहना था कि काबिल 26 जनवरी को
ही प्रदर्शित होगी, क्योंकि मैंने इसकी प्रदर्शन तिथि की घोषणा पहले की है।
शाहरुख खान तो बाद में आए हैं। ज्ञातव्य है कि शाहरुख खान की ‘रईस’ पहले
ईद 2016 पर प्रदर्शित होने वाली थी, लेकिन इसी बीच में आदित्य चोपडा ने
अपनी फिल्म ‘सुल्तान’ को ईद पर प्रदर्शित करने की घोषणा कर दी। उसके बाद ही
शाहरुख ने अपनी फिल्म प्रदर्शन करने से इंकार कर दिया। लम्बी जद्दोजहद के
बाद उन्होंने 26 जनवरी 2017 की घोषणा की।