टाइगर जिंदा है से मिलेगा सहारा, कुछ वक्त और नजर आएंगी परदे पर
khaskhabar.com: रविवार, 30 अप्रैल 2017 09:17 AM (IST)
अपने करियर को फिर से संवारने के लिए कैटरीना कैफ ने सलमान खान का दामन
थामा है जिनके कहने पर उन्हें दो बडी फिल्मों में काम मिला है। टाइगर जिंदा
है के अतिरिक्त कहा जा रहा है कि सलमान खान ने उन्हें अपने बहनोई अतुल
अग्निहोत्री की फिल्म भी दिलवायी है, जिसमें सलमान खान नायक के तौर पर नजर
आने वाले हैं। पिछले दिनों कैटरीना कैफ के अतुल और अलवीरा के साथ डिनर के
फोटो और समाचार प्राप्त हुए थे। इन फोटोज और समाचारों के आधार पर यह अनुमान
लगाया जा रहा है कि वे सलमान खान के साथ ही अतुल अग्निहोत्री की फिल्म में
नजर आएंगी।