Katrina carrier depends on Tiger Zinda Hai-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

टाइगर जिंदा है से मिलेगा सहारा, कुछ वक्त और नजर आएंगी परदे पर

khaskhabar.com: रविवार, 30 अप्रैल 2017 09:17 AM (IST)
टाइगर जिंदा है से मिलेगा सहारा, कुछ वक्त और नजर आएंगी परदे पर
कैटरीना इस वक्त सलमान खान के साथ ‘टाइगर जिंदा है’ की शूटिंग में बिजी हैं। दोनों वर्ष 2012 में प्रदर्शित हुई ‘एक था टाइगर’ के बाद बडे पर्दे पर एक साथ दिखाई देंगे। इस सीक्वल फिल्म को ‘सुल्तान’ के निर्देशक अली अब्बास जफर निर्देशित कर रहे हैं। ‘टाइगर जिंदा है’ की कहानी वर्तमान समय की होगी और इसके किरदार की उम्र में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया है। कैटरीना एक बार फिर जोया का किरदार निभाएंगी। लगातार तीन असफल फिल्मों के बाद कैटरीना का करियर डगमगा गया है, लेकिन ‘टाइगर जिंदा है’ से उन्हें सहारा मिल सकता है। ‘टाइगर जिंदा है’ के अलावा कैटरीना रणबीर कपूर के साथ उनकी ‘जग्गा जासूस’ में भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशक अनुराग बासु हैं जिन्होंने ‘बर्फी’ फिल्म बनाई थी। वैसे जग्गा जासूस अब फाइनली 14 जुलाई 2017 को रिलीज होगी। कैटरीना कैफ के करियर के लिए टाइगर जिंदा है बहुत अहमियत रखती है। इस फिल्म की सफलता के बाद उनके करियर को कुछ और वर्षों का सहारा मिल जाएगा वरना जिस तरह से उन्होंने हाल में लगातार असफल फिल्मों की झडी लगा दी है उसे देखते हुए यह स्पष्ट हो गया था कि अब उनका करियर पूरी तरह से खत्म हो गया।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement