Kartik Aaryan-starrer Bhool Bhulaiyaa 2 set to arrive on OTT on June 19-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

19 जून को ओटीटी पर स्ट्रीम होगी 'भूल भुलैया 2'

khaskhabar.com: शनिवार, 18 जून 2022 3:05 PM (IST)
19 जून को ओटीटी पर स्ट्रीम होगी 'भूल भुलैया 2'
मुंबई । बॉक्स ऑफिस पर कंगना रनौत की फिल्म 'धाकड़' को धराशायी करने के बाद कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की 'भूल भुलैया 2' ओटीटी पर आने के लिए पूरी तरह तैयार है। 19 जून 2022 को 'भूल भुलैया 2' नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इसको लेकर कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया और कहा, "'भूल भुलैया' का सफर अब तक पूरी तरह से शानदार रहा है। मैं बहुत रोमांचित हूं कि फिल्म ने नेटफ्लिक्स पर भी अपनी जगह बना ली है। हम नेटफ्लिक्स के साथ दुनिया भर के दर्शकों और अपने सभी फैंस का मनोरंजन करते रहेंगे।" 'भूल भुलैया 2', 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'भूल भुलैया' का सीक्वल है, जिसमें अक्षय कुमार, विद्या बालन और शाइनी आहूजा जैसे कलाकार शामिल थे। इस फिल्म को अनीस बज्मी ने डायरेक्ट और भूषण कुमार, मुराद खेतानी और कृष्ण कुमार ने प्रॉड्यूस किया है।
फिल्म में कार्तिक आर्यन के अलावा तब्बू और कियारा आडवाणी भी लीड रोल में हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement