उन्होंने कहा, ‘‘जिसने भी यह संवाद लिखा है, वह मूर्ख है। वह
नहीं जानता कि रफी साहब कौन थे। वह सर्वाधिक बहुमुखी प्रतिभा के गायक थे।
वह कैसे एक महान गायक के बारे में इस तरह बकवास लिख सकता है। ’’ शाहिद इस
मामले को लेकर करण द्वारा माफी मांगे जाने की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने
कहा, ‘‘नुकसान हो चुका है। बहुत सारे लोगों ने फिल्म देखी है। मुझे नहीं
लगता कि वह इसे संपादित करने जा रहे हैं। मैं करण द्वारा इस मामले में एक
माफीनामे की उम्मीद करता है। ’’ अपने पिता के प्रशंसकों के बारे में
बात करते हुए शाहिद ने कहा, ‘‘उनके प्रशंसकों की संख्या 36 सालों के बाद
भी लगातार दिन प्रति दिन बढ़ रही है।
यह भी पढ़े :एक ने छोडी तो दूसरों के लिए सुपरहिट हो गई ये फिल्में! यह भी पढ़े :महमूद को किशोर ने नहीं दिया काम,जानें-रोचक किस्से