महान गायक मोहम्मद रफी के बेटे शाहिद रफी ने हालिया फिल्म ‘ऐ दिल है
मुश्किल’ में दिवंगत पिता के अपमान के लिए फिल्म के निर्देशक करण जौहर की
कड़ी आलोचना की है। शाहिद ने करण की आलोचना फिल्म के एक संवाद को लेकर की
है जिसमें उन्हें लगता है कि उनके पिता का अपमान किया गया है। फिल्म में
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा कहती हैं, ‘‘मोहम्मद रफी गाते नहीं, रोते थे।’’
शाहिद ने कहा, ‘‘यह बहुत ही अपमानजनक है। मुझे करण जौहर पर शर्म आ रही है।
मुझे उनसे यह उम्मीद नहीं थी। मेरे पिता ने करण जौहर के पिता यश जौहर के
लिए गीत गाये और अब उन्होंने यह किया है। मैंने अभी तक फिल्म नहीं देखी है।
’’
यह भी पढ़े :बॉलीवुड सेलिब्रिटी के हमशक्ल, खा जाएंगे धोखा! यह भी पढ़े :बॉलीवुड में नंबर 1 पर लेकिन इस लिस्ट से अभी भी गायब!