अनाधिकृत
तौर पर सिनेमा के व्यवसाय पर नजर रखने वाले विश्लेषकों का आंकलन है कि इस
बार आमिर खान को उतनी सफलता नहीं मिलेेगी जितनी की उम्मीद की जा रही है। जब
तक ‘दंगल’ का ट्रेलर रिलीज नहीं हुआ था दर्शकों में इस फिल्म के प्रति
आकर्षण था। इसकी वजह बने थे ‘सुल्तान’। कहा जा रहा था कि ‘दंगल’ का कथानक
और ‘सुल्तान’ का कथानक एक सा ही है। दर्शकों में जिज्ञासा थी कि देखें कौन
से सितारे ने किस तरह से ‘धोबी पछाड’ किया है, लेकिन जब से ‘दंगल’ का
ट्रेलर प्रदर्शित हुआ इसके प्रति दर्शकों का नजरिया बदल गया। कारण यह रहा
कि यह फिल्म आमिर खान पर न होकर उनकी दो बेटियों पर आधारित है। पूरी कहानी
में आमिर खान ने यह दिखाया है कि किस तरह से एक रेसलर ने समाज से अलग जाते
हुए अपनी दो बेटियों को ‘रेसलर’ बनाया। कहने का तात्पर्य है कि आमिर खान की
फिल्म ‘महिला सशक्तीकरण’ पर बल देती है।
-> 14 साल, 33 फिल्में, दो ब्लॉकबस्टर, 9 असफल