Demonetization to affect Dangal, 300 crore collection predicted! Slide 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:58 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

‘दंगल’ पर ‘नोटबंदी’ का असर, 400 से 300 करोड पर सिमटी उम्मीद!

khaskhabar.com: शुक्रवार, 09 दिसम्बर 2016 12:41 PM (IST)
‘दंगल’ पर ‘नोटबंदी’ का असर, 400 से 300 करोड पर सिमटी उम्मीद!
हालांकि ट्रेड फिल्म की सफलता के प्रति आश्वस्त नजर आ रहा है। आमिर खान स्वयं भी यह मानकर चल रहे हैं 23 दिसंबर तक हालात ठीक हो जाएंगे, परन्तु वर्तमान में इस ‘नोटबंदी’ के चलते जो हालात दिख रहे हैं उनमें ‘दंगल’ के प्रदर्शन के वक्त तक सुधार की गुंजाइश कम नजर आ रही है। वैसे देखा जाए तो आमिर खान की हर फिल्म के प्रदर्शन से पूर्व बॉक्स ऑफिस पर माहौल कुछ ठंडा ही रहता है लेकिन जब फिल्म प्रदर्शित होती है तो वह सफलता के नए आयाम स्थापित करती है। फिल्म के गीतों और ट्रेलर को दर्शकों ने सराहा है, इसलिए यह तो निश्चित है कि फिल्म के प्रति दर्शकों में जिज्ञासा है, लेकिन यह जिज्ञासा उन्हें सिनेमाघरों की ओर आकर्षित करती है या नहीं यह 23 दिसंबर को ही पता चलेगा। -> अनसुलझी पहेली बनी हुई है इन सितारों की मौत

3/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement