Demonetization to affect Dangal, 300 crore collection predicted! Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

‘दंगल’ पर ‘नोटबंदी’ का असर, 400 से 300 करोड पर सिमटी उम्मीद!

khaskhabar.com: शुक्रवार, 09 दिसम्बर 2016 12:41 PM (IST)
‘दंगल’ पर ‘नोटबंदी’ का असर, 400 से 300 करोड पर सिमटी उम्मीद!
दो सप्ताह बाद आमिर खान की नितेश तिवारी निर्देशित ‘दंगल’ का प्रदर्शन होने जा रहा है। इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस को बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं। लेकिन अभी तक फिल्म को लेकर वैसा माहौल नहीं बन पाया है जैसा सलमान खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार की फिल्मों के प्रदर्शन के वक्त बनता है। दर्शकों में इन सितारों की फिल्मों को देखने के प्रति उत्साह नजर आता है। हर दर्शक इनकी फिल्मों को लेकर चर्चाएं करता है, लेकिन इस बार ‘आमिर खान’ की फिल्म ‘दंगल’ को लेकर पूरी तरह से खामोशी है। यह खामोशी ‘तूफान’ के आने से पहले का संकेत दे रही है। ‘दंगल’ बॉक्स ऑफिस पर तूफान लाएगी या सिर्फ आंधी में तब्दील होकर रह जाएगी, यही चिंता बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ फिल्म के निर्माता और अभिनेता आमिर खान को भी है। -> सलमान की Blacklist में इन नामी सितारों के नाम!

2/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement