रणवीर
खुद इस बात को एक इंटरव्यू में कुबूल कर चुके हैं कि वह इससे ज्यादा बोल्ड
किसी भी फिल्म के लिए नहीं हुए हैं। फिल्म के ट्रेलर में हम पहले ही रणवीर
को बहुत से इंटिमेट और अंडरगारमेंट्स वाले सीन करते देख चुके हैं। जाहिर
है फिल्म में हमें उससे कहीं ज्यादा कुछ देखने को मिलेगा। फिल्म में विशाल
शेखर का जबरदस्त संगीत है और आदित्य निर्देशित यह फिल्म 9 दिसंबर को रिलीज
होगी। बेफिक्रे की रिलीज में लगी सभी बाधाएं अब क्लीयर हो चुकी हैं क्योंकि
इसे यूए (यूनिवर्सल एडल्ट) का सर्टिफिकेट मिल गया है। इस खबर को खुद एक्टर
रणवीर सिंह ने कंफर्म किया है। उन्होंने कहा कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म को
देखा है और हमें यूए का सर्टिफिकेट मिल चुका है। हमारे हाथों में
सर्टिफिकेट आ गया है। हम बहुत खुश हैं। एक्टर ने कहा कि फिल्म में ढेर सारी
किस के बावजूद यह एक फैमिली मूवी है और दिल से इंडियन है।
अभिनेत्री से कहा फिल्म के बदले गुजारनी पडेगी रात