befikre movie song khulke-dulke released ranveer singh looking as dulha and vaani kpoor as bindass bride Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:07 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बेफिक्रे का गाना खुलके-डुलके’ रिलीज, घंटों में 15 हजार ने शेयर किया

khaskhabar.com: बुधवार, 23 नवम्बर 2016 7:22 PM (IST)
बेफिक्रे का गाना खुलके-डुलके’ रिलीज, घंटों में 15 हजार ने शेयर किया
गाने के बोल पंजाबी हैं और 23 नवंबर को रिलीज किए गए इस गाने को कुछ ही घंटों में 15 हजार से भी ज्यादा लोगों ने शेयर किया है। 1.43 मिनट के इस गाने में रणवीर एक दूल्हे के लुक में नजर आ रहे हैं, और वाणी एक बिंदास दुल्हन के लुक में हैं। रणवीर घोड़े से उतरते हैं और गाना शुरू हो जाता है। फिल्म के पिछले गाने बेफिक्रे (टाइटल ट्रैक) की ही तरह इसे भी मस्ती और जोश से परिपूर्ण रखने की कोशिश की गई है। गाने को रणवीर ने खुद अपने फेसबुक अकाउंट से भी पोस्ट किया है। कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘आपको वाकई लगता है कि आदित्य चोपड़ा की फिल्म में एक फुल पंजाबी गाना नहीं होगा।’ फिल्म की ज्यादातर शूटिंग पेरिस में ही हुई है, तो इस गाने को बाहर शूट किए जाने का तो सवाल ही नहीं उठता था। फिल्म के मेन पेज को टैग करते हुए वीडियो के साथ लिखा गया है कि क्या आप पंजाब में भांगड़ा करने के लिए तैयार हैं? बॉलीवुड अभिनेत्रियों के मेल वर्जन!

2/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement