अजय ने बताया, ‘‘हमारे अपने मुद्दे हैं, जो बेहद निजी हैं। इसमें कुछ भी पेशेवर
नहीं है। मैं करन और मेरे बीच के निजी मुद्दों के बारे में बात नहीं करना
चाहता।’’ ऐसा कहा जा रहा है कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) की धमकी
के कारण करन की फिल्म ‘ए दिल है मुश्किल’ को रिलीज में परेशानियों का सामना
करना पड़ सकता है, जिसमें पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान भी हैं।