और अब विनोद खन्ना पहुंचे अस्पताल, डॉक्टरों ने बताया....
khaskhabar.com: बुधवार, 05 अप्रैल 2017 09:08 AM (IST)
एचएन रिलायंस फाउंडेशन एंड रिसर्च सेण्टर के एक ऑफिसियल ने भी इस बात की
पृष्टि की है कि विनोद खन्ना का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा
कि विनोद खन्ना को रविवार 2 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विनोद खन्ना के बेटे राहुल खन्ना ने बताया कि उनके पिता को डिहाइड्रेशन की
समस्या की वजह से अस्पताल में भर्ती हुए थे। उनकी हालत में काफी तेजी से
सुधार है और डॉक्टर्स उन्हें जल्द डिस्चार्ज करने के बारे में सोच रहे
हैं। हमारा पूरा परिवार हॉस्पिटल के स्टाफ उनकी देखभाल के लिए आभारी है।