Acting lets you forget who you are: Sara Ali Khan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सारा ने कहा, एक्शन और कट के बीच में सबसे रोमांचक चीज यह है कि...

khaskhabar.com: बुधवार, 17 जुलाई 2019 10:54 AM (IST)
सारा ने कहा, एक्शन और कट के बीच में सबसे रोमांचक चीज यह है कि...
मुंबई। ‘केदारनाथ’ और ‘सिम्बा’ जैसी फिल्मों से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाली अभिनेत्री सारा अली खान का कहना है कि वह पर्दे पर ‘सबकुछ’ करना चाहती हैं। सारा ने कहा, ‘‘मैं ‘सबकुछ’ करना चाहती हूं। मैं संजय लीला भंसाली संग किसी पीरियड फिल्म पर काम करना चाहूंगी, शहरी जीवन से संबंधित कोई फिल्म करना चाहूंगी, रोमांटिक कॉमेडी, कमर्शियल मसाला फिल्मों में भी काम करना पसंद करूंगी-शायद एक्शन और थ्रिलर में भी हाथ आजमाना पसंद करूंगी।’’ आने वाले समय में सारा, इम्तियाज अली की फिल्म ‘लव आज कल’ के सीक्वेल में नजर आएंगी।
बॉलीवुड में अपने अब तक के सफर के बारे में सारा ने कहा, ‘‘एक्शन और कट के बीच में सबसे रोमांचक चीज यह है कि आप भूल जाते हैं कि आप कौन हैं। आप किसी और की जिंदगी, किसी और की कहानी और किसी और के चरित्र को बखूबी निभाने की कोशिश करते हैं और आप वही बन जाते हैं।’’
सारा ने आगे कहा, ‘‘इस तरह से यह पेशा हमें कई सारी जिंदगी को जीने और कई सारे अनुभव के होने की अनुमति देता है।’’
इस दौरान सारा ने अपनी डेब्यू फिल्म ‘केदारनाथ’ की शूटिंग को भी याद किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement