सिरोही। बॉलीवुड से देसी गर्ल और हॉलीवुड से क्वांटिको गर्ल का खिताब हासिल कर चुकी प्रियंका चौपड़ा का गलैमर वल्र्ड में आना सिर्फ इत्तेफाक था। यह खुलासा किया है उनकी मां डॉ मधु चौपड़ा ने। गुुरुवार को माउंट आबू स्थित ब्रह्मकुमारी संस्थान पहुंची चौपड़ा ने प्रियंक के संघर्ष और और उनके फिल्मी सफर की कहानी बयां की। देसी गर्ल की मां ने बताया कि परिवार के लोग भी नहीं चाहते थे कि प्रियंका फिल्मों में जाये।