वे वर्ष 1999 के पलों को याद करते हुए कहती है कि उनके बेटे सिद्धार्थ के लाए ऑडिशन फॉर्म ने प्रियंका की जिंदगी बदल दी। उनका जो आगाज ‘अंदाज’
से हुआ वहीं अंदाज उन्हें आज हॉलीवुड का सुहाना सफर तय करने में मदद कर रहा
है। उक्त बातें फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की मॉं डा मधु चोपड़ा ने
बातचीत में कही। वे एक दिन के प्रवास के लिए जिले के आबूरोड स्थित
ब्रह्माकुमारीज संस्थान शांतिवन आयी थी। उनके साथ उनके बेटे सिद्धार्थ
चोपड़ा तथा प्रियंका चोपड़ा के सचिव चांद मिश्रा भी थे।