वीकेंड पर अपेक्षा से कम प्रदर्शन करने वाली फिल्म ‘अकीरा’ के
व्यवसाय में सोमवार को कोई बडी गिरावट नजर नहीं आई है। यह फिल्म के लिए एक
अच्छा संकेत माना जा सकता है। सोमवार को फिल्म ने 3.40 करोड़ रुपये का
कलेक्शन किया। चार दिन में फिल्म ने अब तक 20.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन
किया है। फिल्म ने पहले दिन 5.15 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 5.30 करोड़ रुपये
और तीसरे दिन 6.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 38 करोड़ की लागत से
तैयार इस फिल्म को सुरक्षित होने के लिए 44 करोड़ का व्यवसाय करना होगा।