आजा-आजा पिया के बाजार में- हमशकल्स
साजिद खान द्वारा निर्देशित ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक दम फ्लॉप साबित हुई थी। फिल्म को देखने बहुत कम लोग ही गये थे और जो गये थे वो अपना सर पकड़े हुए बाहर आये थे। लेकिन हम आपको बताना चाहेंगे कि सैफ अली खान और रितेश देशमुख स्टारर इस फिल्म का गाना आजा-आजा पिया के बाजार में बॉलीवुड के सबसे महंगे गानों में से एक है। फिल्म के इस गाने में बिपाशा बसु, ईशा गुप्ता और तमन्ना भाटिया नजर आई थीं। इस गाने को फिल्माने में साजिद खान ने लगभग 2 करोड़ रुपये खर्च कर दिये थे।