khaskhabar.com: शनिवार, 02 सितम्बर 2017 09:52 AM (IST)
शनिदेव को शांत करने के लिए दान और पूजन का विधान है। शनि की अनिष्टता
निवारण के लिए शनिवार को शनिदेव के मंदिर में तेल चढ़ाएं व दान करें। इसके
अलावा काले तिल, काली उड़द, लोहा, काले वस्त्र, काली कंबल, छाता, चमड़े के
जूते, काली वस्तुएं आदि। शनिदेव के मंदिर के बाहर पुराने जूते और वस्त्रों
का त्याग करना भी फायदा देता है।