this crazy selfie stick on top of building-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इस वीडियो को देख कर चकरा जाएगा आपका सिर

khaskhabar.com: मंगलवार, 27 जून 2017 1:52 PM (IST)
इस वीडियो को देख कर चकरा जाएगा आपका सिर
नई दिल्ली। इस दुनिया में सनकी लोगों की कमी नहीं है। खुद को सुर्खियों में लाने के लिए अपनी जान की बाजी तक लगा देते हैं। सोशल मीडिया में इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख कर ऐसा लगाता है कि इस शख्स को अपनी जान की परवाह नहीं है। खबरों के अनुसार पोलरिस नाम के यूट्यूब चैनल पर अलेक नाम के एक शख्स का वीडियो अपलोड किया गया है। इस वीडियो को अब तक 11 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस 46 सेकंड की वीडियो क्लिप में अलेक एक बहुमंजिला इमारत की छत की मुंडेर पर खड़ा है। वह पहले अपनी शर्ट से इसे साफ करता है और फिर सेल्फी स्टिक के जरिए छत से जमीन तक की दूरी दिखाता है। यह वीडियो देख कर लोग कई प्रकार के कमेंट कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement