Advertisement
मराठी गाने पर रोबोट ‘माया’ का शानदार क्लासिकल डांस, वीडियो देख हैरान रह गए लोग

रोबोट को पारंपरिक भारतीय परिधान, खास जूते, आभूषण और 3D-प्रिंटेड कमरबंद के साथ तैयार किया गया है। इसके अलावा मानव बालों की विग देकर इसे एक शास्त्रीय नृत्यांगना जैसा रूप दिया गया है। बताया गया है कि रोबोट का सॉफ्टवेयर, वॉयस सिस्टम और मूवमेंट सिस्टम भी जरूरत के मुताबिक कस्टमाइज किया गया है।
ऐसे सिखाए गए मुश्किल डांस मूव्स
किसी ह्यूमनॉइड रोबोट से भारतीय शास्त्रीय नृत्य करवाना आसान काम नहीं था। इसके लिए सबसे पहले मोशन-कैप्चर तकनीक के जरिए एक वास्तविक शास्त्रीय नर्तकी के डांस मूव्स को रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद इन मूवमेंट्स को रोबोट में ट्रांसफर कर उसे प्रशिक्षित किया गया।
माया को इन कठिन स्टेप्स को दोहराने और डांस के दौरान अपना संतुलन बनाए रखने के लिए रीइन्फोर्समेंट लर्निंग की मदद से ट्रेनिंग दी गई। यही वजह है कि वायरल वीडियो में रोबोट गाने की लय के साथ कई जटिल डांस मूव्स करता दिखाई देता है।
सोशल मीडिया पर छिड़ी नई बहस
माया के डांस का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी चर्चा में हैं। कई लोगों ने इसे रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दिशा में बड़ी उपलब्धि बताया है। यूजर्स रोबोट के संतुलन और डांस मूव्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
हालांकि, इस प्रदर्शन ने कला और तकनीक को लेकर एक बहस भी शुरू कर दी है। कुछ लोगों का मानना है कि रोबोट डांस के स्टेप्स को हूबहू दोहरा सकता है, लेकिन इंसानी कलाकार की भावनाएं, अभिव्यक्ति और दर्शकों से जुड़ाव की बराबरी नहीं कर सकता। वहीं, तकनीक के समर्थक इसे रोबोटिक्स की क्षमताओं का शानदार उदाहरण बता रहे हैं।
फिलहाल ‘माया’ का यह अनोखा डांस सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है और यह सवाल भी खड़ा कर रहा है कि आने वाले समय में तकनीक और कला का यह मेल किस नई दिशा में जाएगा।
यहां क्लिक कर देखे वीडियो
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
अजब गजब
Advertisement
Traffic
Features


