यहां एकत्रित हुई हनुमान की सेना, देखने पहुंचे श्रद्धालु
khaskhabar.com: शनिवार, 01 अक्टूबर 2016 10:20 AM (IST)
इसलिए प्रसिद्ध है बड़ा हनुमान मंदिर
अमृतसर का विश्व प्रसिद्ध बड़ा
हनुमान मंदिर के बारें में मान्यता है कि श्री राम ने सीता माता को एक धोबी
के कटाक्ष पर वनवास के लिए भेज दिया था। तो उन्होंने उस समय महर्षि
वाल्मिकी के आश्रम में पनाह ली थी और वहीं पर अपने दो पुत्रों लव और कुश को
जन्म दिया था। इस बीच श्री राम ने अश्वमेध यज्ञ करवाया और अपना घोड़ा
विश्व को विजयी करने के लिए छोड़ दिया। जिसे इसी स्थान पर लव और कुश ने
पकड़ कर बरगद के पेड़ के साथ बांध दिया। इस पर जब श्री हनुमान लव और कुश से
घोड़ा आजाद करवाने के लिए पहुंचे, तो लव और कुश दोनों ने उन्हें भी बंदी
बना लिया और इसी स्थान पर हनुमान को बैठा दिया। इसके बाद से ही यहां पर
श्री हनुमान जी की प्रतिमा स्वयं प्रकट हो गई।