An Ancient palace discovered in Turkish lake-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दूसरी सबसे बड़ी झील के अंदर मिला प्राचीन महल, क्षारीय जल ने इसे...

khaskhabar.com: शनिवार, 25 नवम्बर 2017 11:04 AM (IST)
दूसरी सबसे बड़ी झील के अंदर मिला प्राचीन महल, क्षारीय जल ने इसे...
अंकारा। तुर्की के सबसे बड़ी झील वान के अंदर से एक प्राचीन महल की खोज हुई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पुरातत्वविदों की एक टीम ने बताया कि वान यूनिवर्सिटी की टीम ने गुरुवार को इस खोज की घोषणा की। तुर्की की सबसे बड़ी और मध्य पूर्व की दूसरी सबसे बड़ी झील की गहराई में मिला यह प्राचीन महल काफी हद तक अच्छी हालत में है। टीम के प्रमुख तहसीन सीलान ने कहा, ‘‘स्थानीय लोगों के बीच यह बात कही जाती रही है कि पानी के नीचे कुछ हो सकता है लेकिन अधिकांश पुरातत्वविदों और संग्रहालय के अधिकारियों ने कहा था कि हमें वहां कुछ नहीं मिलेगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम वान झील में 10 साल से शोध कर रहे हैं और यह खोज हमारे लिए भी अप्रत्याशित है।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement