khaskhabar.com: मंगलवार, 29 अगस्त 2017 3:13 PM (IST)
इंदौर। आपने शराब के लिए मारपीट होते हुए देखी होगी लेकिन मध्यप्रदेश के अलीराजपुर के आदिवासी इलाके में बियर की एक घूंट के लिए मार काट मच जाती है। एक अखबार की रिपोर्ट के अनुसार यहां के सोरवा गांव में 35 साल के वेस्तिया ने अपना धनुष उठाया और एक दोस्त को तीर मार दिया। तीर मारने की वजह सिर्फ इतनी थी कि उसके दोस्त ने उसे बियर पार्टी में नहीं बुलाया था।