जंगल के तीन और मरघट बने हैं
जबकि एक ओर सोमभद्रा बह रही है। यह शहर-ए-खामोश का जंगल है। जी हां, गगरेट
के प्राचीनतम द्रोण शिवबाडी जंगल की लकडी को घर के चूल्हों में जलाना
वर्जित है। यहां की लकडी को सिर्फ शव जलाने के लिए ही इस्तेमाल में लाया जा
सकता है। लगभग पांच वर्ग किलोमीटर में फैला यह घना जंगल अपने आप में
प्रकृति की अद्भुत रचना है।