Advertisement
तल्ख़ हक़ीक़तें
वह अपनी सोचो में गुम थी कि तभी आवाज आई। अम्मी अम्मी अम्मी
यह आवाज़ ज़री के बेटे आदिल की थी जो पाँच साल का था।
अभी मैं खेलने जाऊं
मेरे दोस्त मुझे खेलने के लिए बुला रहे हैं।
जाने दो ना प्लीज... प्लीज़
हां जाओ बेटा लेकिन जल्दी आ जाना।
यह कहकर वह वापस अपने ख्यालों में गुम हो गई। उसे वह दिन याद आने लगे जब वह अब्बू की लाडली हुआ करती थी। कभी ऐसा नहीं होता था कि वह अब्बू से किसी चीज की फरमाइश करें और वह पूरी ना हो।
अम्मी अक्सर अब्बू से तल्ख लहजे में कहा करती थी तुम ज़री को बिगाड़ रहे हो। ससुराल जाएगी तब पता लगेगा । अम्मी जितनी तल्खी से बोलती अब्बू उतनी ही तसल्ली से जवाब देते तब देखा जाएगा।
अम्मी बड़बड़ाती हुई कमरे से बाहर निकल जाती। अब्बू और ज़री के चेहरे पर मुस्कुराहट बिखर जाती।
ज़री बड़े प्यार से अब्बू के गले लग कर कहती मेरे प्यारे अब्बू आप बहुत प्यारे हैं। यह रोज़ का मामूल था जब अम्मी अब्बू में ऐसी तकरार हुआ करती थी। ज़री का छोटा भाई आमिर भी अक्सर चिड़ कर कहता,
क्या बाजी ही अब्बू की बेटी है?
हम औलाद नहीं है क्या?
और अम्मी बीच में ही बोल पड़ती लगता तो ऐसा ही है। घर की छोटी-छोटी तकरार घर का माहौल खुशगवार बनाए हुए थी।
अम्मी अब्बू का यह मामूल बना हुआ था सुबह फज्र में उठना, नमाज पढ़नाऔर साथ बैठकर चाय पीना। चाय पीते पीते अम्मी ने कहा ज़री की पढ़ाई पूरी हो गई है। मैं उसे लेकर काफी फिक्रमंद हूं। कोई अच्छा रिश्ता मिले तो हाथ पीले कर देते हैं। अब्बू ने उसका जवाब खाली "हूं" कहकर दिया। मम्मी ने चिढ़ कर कहा "रिश्ते ढूंढने में भी वक्त लगता है, रिश्ते दरवाजे पर थोड़ी खड़े हैं जो इतनी आसानी से मिल जाएंगे'।
अब्बू थे कि चुपचाप उनकी बातों को सुन रहे थे मुतमईन होकर बोले "किसकी बेटियां घर पर रही हैं। अल्लाह पर भरोसा रखो वह कोई ना कोई असवाव पैदा करेगा। यह कहकर अब्बू बाहर निकल गए।
मेरा तो बोलना ही बुरा लगता है इनको अम्मी बड़बड़ाती हुई काम में लग गई।
ऐसा नहीं था कि ज़री के रिश्ते नहीं आ रहे थे, लेकिन जो भी रिश्ता आता अब्बू की समझ से बाहर होता। किसी का घर पसंद नहीं आता, तो किसी की ज़ात, कोई कम तालीमयाफ्ता होता, तो किसी के वाल्दैन पसंद नहीं आते।
अम्मी हंसकर कहती शादी नहीं करने के बहाने हैं। ना जाने बेटी के लिए इन्हें कैसा रिश्ता चाहिए। अब्बू जवाब दिए बगैर मुस्कुराते रहते।
आज घर में खुशी का माहौल था। घर में चहल-पहल मची थी। मज़ेदार पकवान तैयार हो रहे थे।
जिसकी खुशबू पूरे घर को महका रही थी।
तभी आमिर ने आवाज दी अम्मी... अम्मी ...
क्या बात है?
क्या हो गया? मम्मी ने जवाब दिया।
आज घर में इतनी खुशबुएँ क्यों उड़ रही है?
लगता है कोई ख़ास मेहमान आने वाले है?
मम्मी ने खुश होकर कहा हां बेटा ज़री के रिश्ते के लिए आ रहे हैं।
अच्छा इसलिए खास बिरयानी पक रही है।
लगता है आज आप रिश्ता पक्का करवा के ही दम लेंगी।
अम्मी से मजाक करता हुआ वह बाहर निकल गया। और काम में अब्बू का हाथ बटाने लगा।
तभी अब्बू की आवाज आती है अरे कहां हो?
मेहमान आ गए हैं। अम्मी बावर्चीखाने से निकली और कमरे की तरफ रवाना हो गई। मेहमानों के लिए बैठक में खास इंतजाम किए गए थे। नाश्ते और चाय के साथ-साथ बातों का सिलसिला चलता रहा। लड़के की वाल्दैन ने कहां ज़री बेटी से भी मिल लेते हैं। अम्मी उठी और ज़री को आवाज़ देते हुए बाहर निकल गई।
ज़री बेटा तुम तैयार हो?
मेहमान तुमसे मिलना चाहते हैं।
लड़के की अम्मा ने ज़री को देखा और मुख़्तसर बात की और यह कहकर चली गई की ज़री हमें पसंद है। हमारी तरफ से रिश्ता पक्का है।
मेहमानों को विदा करने के बाद अब्बू ज़री के पास आए और बोले तुम्हें कोई और तो पसंद नहीं है। उसने नज़रें झुकाते हुए कहा नहीं अब्बू ।
तो हम यहां हाँ कह दे, क्योंकि लोग बहुत सुलझे हुए हैं। वक़्त तेजी से गुजर रहा था। ज़री की शादी हुए चार साल हो गए थे। दोनों अपनी जिंदगी में खुश थे। ज़री अक्सर अपने शोहर मुर्तजा से कहा करती, मुझे तुमसे अच्छा शोहर नहीं मिल सकता था। मेरे अम्मी अब्बू ने मेरे लिए हीरा तलाश किया है। और मुर्तजा मुस्कुरा देते। मुर्तजा और ज़री के एक बेटा भी हो चुका था, जो अब चार माह का हो गया था, जिसका नाम आदिल रखा था।
हर तरफ खुशियों का माहौल था लेकिन यह खुशियां बहुत वक़्त तक रास नहीं आई। एक दिन सुबह का वक़्त था। मैं उठी और मुर्तुजा के लिए नाश्ता तैयार करने लगी। उस वक्त मुर्तजा आदिल से खेल रहे थे। मुर्तजा नाश्ता तैयार है।
मुर्तजा ने नाश्ता किया और खुदाहाफिज कह कर ऑफिस के लिए निकल गए। थोड़ी देर बाद बेल बजी और मैंने दरवाजा खोला तो मुर्तजा के दोस्त खड़े थे। मैंने उन्हें देखते हुए
बोला सब खैरियत है ना? नही भाभी खैरियत नही है।
क्या हुआ?
उनके चेहरे पर हवाइयां उड़ रही थी।
वो भाभी मुर्तुजा का एक्सीडेंट हो गया है।
क्या?
समझ नहीं आ रहा था क्या करूं?
मुर्तजा अब नहीं रहे थे।
ऐसा लग रहा था जिंदगी ने करवट ली हो। कुछ घंटे पहले जिंदगी कितनी खुशनुमा थी और अब जिंदगी वीरान हो चुकी थी। सब कुछ ख़त्म हो चुका था। बार बार ज़हन में एक ही चीज़ आ रही थी मैं आदिल की परवरिश अकेले किस तरीके से करूँगी। लगता था ज़मीन फट जाए और मैं भी मुर्तुज़ा के पास चली जाऊँ। अब्बू ने मेरा बहुत हौंसला बढ़ाया कि जाने वाले के साथ जाया नही जाता सभी को एक दिन खुदा के यहाँ जाना है। दिमाग़ सुन हो चुका था,
मुस्तक़बिल अंधेरे में गुम होता नजर आ रहा था। अम्मी अब्बू आए मुझे अपने साथ ले गए। डॉक्टर कह रहे थे, इनको रुलाओ नहीं तो दिमाग पर असर हो सकता है।
अब्बू भी बुरी तरह टूट चुके थे। उनकी प्यारी गुड़िया उनके सामने मुर्तुजा की बेवा थी। अब्बू के बर्दाश्त के बाहर हो गया और वह फूट-फूट कर रोने लगे।
उन्होंने मुझे गले से लगा लिया और इतना ही कह पाए मेरी बच्ची.. लिखा था। शायद तुम्हारी किस्मत में यही
एक दिन मुर्तुज़ा के अम्मी अब्बा आदिल से मिलने आये। वो मुझे एक और ज़ख्म दे कर चले गए।
वह आदिल को अपने साथ ले जाना चाहते थे। उन्होंने अब्बू से कहा, ज़री की तो शादी हो जाएगी। इस बच्चे का क्या होगा।
मुर्तजा हमारा एकलौता बच्चा था हम आदिल की परवरिश करना चाहते हैं। ज़री ने रोते हुए कहा अल्लाह ने मेरे से मुर्तजा को छीन लिया है अब आप आदिल को तो ना छीने। मैं किसी कीमत पर भी आदिल को आपको नहीं दूंगी। अपने सास ससुर के जाने के बाद वह बहुत देर तक रोती रही। इस बीच अम्मी अब्बू ने कई बार कोशिश की कि मैं शादी कर लूं लेकिन मैं मुर्तजा को नहीं भूल पा रही थी मैं किसी और के बारे में सोच भी नहीं सकती यह कह कर मैंने बात टाल दी।
वक्त अपनी रफ्तार से गुजर रहा था।
मुर्तजा को गुज़रे एक साल गुजर चुका था।
एक दिन ज़री अब्बू के पास आकर बोली अब्बू मैं नौकरी करना चाहती हूँ। घर में पड़े पड़े मेरा दम घुटने लगा है। अब्बू बिना सोचे समझे कहा मेरी बच्ची क्यों नहीं?
उन्होंने अपने शफकत का हाथ मेरे सिर पर रखते हुए कहा तुम आदिल की फिक्र ना करो और वह हमारी जिम्मेदारी है।
मुझे अच्छी नौकरी भी मिल गई। अम्मी आदिल को संभालने में मशगूल हो गई। मैं हर इतवारा आदिल से मिलने आया करती।
अब्बू भी मुतमईन थे कि मैं पुराने गमों से बाहर आ रही हूं। शायद अब्बू को नहीं पता था की अल्लाह मेरे और कितने इम्तिहान लेने वाला है। इसी बीच कोरोना का क़हर पूरी दुनिया पर नजर आया। कोरोना ने हजारों घरों को बर्बाद कर दिया, उन्हीं में से एक घर मेरा भी था। जी हाँ कोरोना ने मेरे अम्मी अब्बू को अल्लाह के यहाँ पहुँचा दिया।
एक बार फिर मैं अकेली रह गई। सवाल फिर मेरे ज़हन आ रहे थे क्या होगा ?
क्या करूंगी?
अल्लाह से दुआ की अल्लाह अपने बंदे को इतने ही ग़म दे जितना हम बर्दाश्त कर सके। अब जीने की उमंग खत्म हो गई थी। कई बार ज़हन में आता अपनी जान ले लूं, और अम्मी अब्बू के पास चली जाऊं। लेकिन यह इतना आसान नहीं था। मेरे मासूम बेटे का चेहरा मेरी आँखों के सामने घूम जाता और मैं यह सारे बुरे ख्याल दिमाग से धकेल देती, क्योंकि अब मेरे पास एक ही मकसद बचा था मेरे बच्चे की अच्छी परवरिश ।
वक्त गुजरता गया। लोगों ने मुझे शादी करने के लिए कहा। अकेले इतनी लंबी जिंदगी कैसे गुज़रेगी। और न जाने क्या-क्या। लेकिन मैं किसी की बात सुनने के लिए तैयार नही थी। आमिर ने भी बहुत समझाया बाजी आदिल को बाप की जरूरत होगी।
अभी ज़िन्दगी बहुत लंबी है। लेकिन मैं मुर्तुज़ा के अलावा किसी का सोच ही नही पा रही थी। अम्मी अब्बू को इस दुनिया से गये हुए दो साल गुजर चुके थे। इसी बीच मेरी मुलाकात हसीब से हुई। उसकी बातों से मैं काफी मुतासिर हुई। उसकी बातें इतनी अच्छी हुआ करती थी दिल चाहता वह घंटों बोलता रहे और मैं सुनती रहूं। मुझे भी लगने लगा था मेरी दिलचस्पी इसमें बढ़ने लगी है। देखने में भी खूबसूरत था, गोरा रंग, घुंघराले बाल और दरमियाना क़द, कोई भी उससे मुतासिर हो जाए। मैं भी इस बहाव में बहती चली गई। घरवालों की रज़ामंदी से मेरी और हसीब की शादी हो गई। मैं उसके साथ उसके शहर चली गई वह मेरा बहुत ध्यान रखना हर बात पर तारीफों के पुल बाँधता नहीं थकता। अक्सर वह मेरे बनाए हुए खाने की तारीफ करता कि ज़री तुम खाना बहुत अच्छा बनाती हो, इतना अच्छा खाना खिला कर मुझे मोटा कर दोगी। हम दोनों बहुत खुश थे लेकिन इस बार भी खुशियां मुझे रास नहीं आई। हसीब ने गिरगिट की तरह रंग बदलना शुरू कर दिया।
वात-बात पर आदिल को डांटना, झूठ बोलना, घर से बाहर रहना शुरू हो गया। मैंने तसल्ली से उससे बात करनी चाही
हसीब क्या हो गया है?
तुम्हारा रवैया क्यों बदल रहा है?
मेरे से कोई गलती हो गई हो तो मैं माफी मांगने को तैयार हूँ।
वह मुझे रोता हुआ छोड़कर उठा और बाहर निकल गया। अल्लाह यह क्या कर दिया मैंने?
क्या मैंने अपनी जिंदगी का गलत फैसला तो नहीं कर लिया?
लेकिन मेरे हाथ में कुछ भी नहीं बचा था।
मैं फिर वही खाली हाथ खड़ी थी। मेरी पूरी जिंदगी दांव पर लगी थी। मैं हसीब को समझ नहीं पा रही थी, कि वह चाहता क्या है?
इसी बीच एक दिन उसने आमिर को फोन किया तुम ज़री को ले जा सकते हो मैं उसके साथ नहीं रह पाऊंगा।
भाई क्या हुआ?
क्या गलती हो गई ज़री बाजी से?
वजह तो बताइए?
बहुत इसरार करने पर हसीब बोला मैं आदिल का बोझ नहीं उठा पाऊंगा।
मैं हसीब से अलेदा हो गई। और यह दो महीने की शादी का नाम मेरे साथ जुड़ गया जिंदगी वापस उसी दौराहे पर आकर खड़ी हो गई थी।
अब मैं क्या करूं?
और कहां जाऊं?
लेकिन मैंने फिर हिम्मत नहीं हिम्मत नहीं हारी। अपनी जिंदगी के साथ फिर समझौता किया और सोचा अपनी पूरी तवज्जो अपने बेटे पर मरकुम कर दूंगी। मगर कुछ दिनों बाद फिर एहसास हुआ कि इंसानी हवास खुद को भूलने नहीं देते।
मुझे शिद्दत से फिर किसी ऐसे शक़्स की जरूरत महसूस होने लगी जिससे मैं माज़ी में बार-बार धोखा खाती रही।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


