Tarak Mehta created records, eight years and 1900 episodes-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तारक मेहता...का रिकॉर्ड, 8 साल-1900 एपिसोड

khaskhabar.com:
तारक मेहता...का रिकॉर्ड, 8 साल-1900 एपिसोड
विशुद्ध हास्य रस पर आधारित सब टीवी के धारावाहिक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को सभी दर्शक वर्ग पसन्द करता आ रहा है। इस धारावाहिक की अपनी एक प्रशंसक संख्या है जो इसे देखना कभी नहीं भूलती। दर्शकों के इसी प्यार के कारण इस धारावाहिक ने 1900 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के प्रसिद्ध निर्माता असित कुमार मोदी ने बीते रोज कहा कि उनकी टीम ने इस धारावाहिक के 1900 एपीसोड लगातार बनाकर एक रिकार्ड कायम किया है। वर्ष 2016 मेें श्रेष्ठ टीवी निर्माता का दादा साहेब फाल्के सम्मान हासिल करने वाले मोदी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मेरे परिवार जैसी मेरी टीम ने पिछले आठ सालों में हास्य धारावाहिक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के लगातार 1900 एपीसोड बनाकर एक विश्व रिकार्ड बनाया है।’’ इस अवसर पर मोदी के साथ धारावाहिक के कलाकार मुनमुन दत्ता उर्फ बबीता और तनुज महाशब्दे उर्फ श्रीमान अय्यर भी मौजूद थे। उन्होंने कहा, ‘‘मेरी जानकारी में इससे पहले किसी धारावाहिक के इतने एपीसोड लगातार नहीं बने हैं।’

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement