अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी एक बार फिर छोटे परदे पर नजर आएंगी। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी फिर से डांस शो की जज बनने जा रही है। डांस रियलिटी शो को जज कर चुकी शिल्पा एक बार फिर छोटे पर पर्दे पर वापसी कर रही हैं। शिल्पा ‘नच बलिए’ और ‘झलक दिखला जा’ जैसे डांस शो की जज रह चुकी हैं। शिल्पा इस बार बच्चों का डांस रियलिटी शो जज करेंगी।