बॉलीवुड के जाने-माने कोरियोग्राफर और निर्देशक रेमो डिसूजा डांस रियलिटी शो ‘डांस प्लस सीजन 2’ को होस्ट करने को लेकर उत्साहित हैं। रेमो स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले शो डांस प्लस सीजन 2 में राघव जुयाल के साथ मेजबानी करने जा रहे हैं। रेमो इसके लिये काफी उत्साहित हैं।
रेमो ने कहा, इस बार सीजन 2 दर्शकों के लिए बड़ा आश्चर्यजनक है। मैंने बहुत-सी योजनाएं बनाई हैं और मेजबानी उनमें से एक है। राघव और मेरे बीच पर्दे पर और इसके पीछे भी गजब का तालमेल है। बहुत मजा आने वाला है। राघव को उनके हास्य के लिए जाना जाता है। जब दोनों साथ होंगे तो यकीनन हम मंच पर आग लगा देंगे।