सलमान खान द्वारा किए गए इस अपमान को प्रियंका जग्गा के परिवार वाले
बर्दाश्त नहीं कर पाए हैं और उन्होंने फेसबुक पर सलमान खान को आडे हाथों
लेना शुरू कर दिया है। इसकी शुरूआत की है प्रियंका जग्गा के भाई समीर ने
जिन्होंने न सिर्फ सलमान खान को बुरा भला कहा बल्कि उनके अविवाहित रहने पर
तंज कसते हुए लिखा कि अच्छा हुआ आपकी शादी नहीं हुई।
ज्ञातव्य है कि
शनिवार के वीकेंड के वार में सलमान ने बेहद बेइज्जत करके प्रियंका को घर से
बाहर कर दिया था। प्रियंका के बुरे बर्ताव से सलमान इस कदर नाराज थे कि
उन्होंने कलर्स को चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि अगर प्रियंका कभी कलर्स
पर नजर आई तो वो कभी चैनल के लिए काम नहीं करेंगे।