Agnifera tv Serial actors in lucknow for promoting show-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अग्निफेरा के कलाकार पहुंचे लखनऊ, कबाब खाने के मंसूबे पर फिरा पानी

khaskhabar.com: शनिवार, 25 मार्च 2017 12:04 PM (IST)
अग्निफेरा के कलाकार पहुंचे लखनऊ, कबाब खाने के मंसूबे पर फिरा पानी
मनोरजंन चैनल ‘एंड टीवी’ पर शुरू हुए नए धारावाहिक ‘अग्निफेरा’ के मुख्य कलाकार दो दबंग दुल्हनें और दोनों के बीच फंसा युवक, तीनों नवाबों के शहर लखनऊ पहुंचे। कलाकारों की यह तिकड़ी अपने शो को प्रमोट करने शुक्रवार को नवाबों के शहर लखनऊ पहुंची। अग्निफेरा के ये कलाकार टुंडे कबाब खाने का मंसूबा लेकर आए थे, लेकिन यूपी की कमान एक योगी के हाथ में चले जाने के बाद यहां कबाब की दुकानें बंद मिली, जिससे तीनों मायूस हो गए। बिहार की पृष्ठभूमि पर बने इस विचित्र फैमिली ड्रामा में अपारंपरिक प्रकार की दो दुल्हनें और एक बेचारा दुल्हा, एक अजीब-सी दुविधा में फंस जाता है। अंकित गेरा, युक्ति कपूर और सिमरन कौर इसमें मुख्य भूमिकाओं में हैं। अंकित ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा, ‘अग्निफेरा की सोच बहुत अनूठी है। यह अलग तरह का फैमिली ड्रामा है। मैं उम्मीद करता हूं कि दर्शकों को हमारा काम पसंद आएगा।’

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement