Advertisement
शशि थरूर करेंगे टीवी होस्ट के तौर पर डेब्यू, 'रामायण' की एशिया यात्रा दिखाएगी डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'इतिहास'

शशि थरूर ने कहा, ''जब डिस्कवरी ने मुझसे इस महाकाव्य की एशिया के अलग-अलग देशों तक की यात्रा पर आधारित सीरीज को होस्ट करने के लिए संपर्क किया, तो मेरे लिए यह फैसला आसान था। मेरा हमेशा से मानना रहा है कि रामायण की समृद्धि और अलग-अलग संस्कृतियों तक उसकी पहुंच को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जाना चाहिए। डिस्कवरी इतिहास और संस्कृति को बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंचाने की खास क्षमता रखता है। मुझे खुशी है कि मैं इस सीरीज से जुड़ रहा हूं, जो रामायण की यात्रा को देशों की सीमाओं से आगे ले जाएगी।''
चार एपिसोड की इस डॉक्यूमेंट्री सीरीज में दिखाया जाएगा कि रामायण की कहानी कंबोडिया, श्रीलंका और थाईलैंड से होते हुए फिलीपींस, इंडोनेशिया और मलेशिया तक कैसे पहुंची। सीरीज में इन देशों में रामायण से जुड़ी मान्यताओं, कहानियों और सांस्कृतिक प्रभाव को सामने लाया जाएगा।
'इतिहास: रामायण बियॉन्ड बॉर्डर्स' का सह-निर्देशन सुजाता कुलश्रेष्ठ और अभिमन्यु तिवारी ने किया है। इसका निर्माण वाइड एंगल फिल्म्स ने किया है। शशि थरूर के होस्ट के तौर पर टीवी पर इस नए सफर को लेकर भी दर्शकों में उत्सुकता है।
यह सीरीज 7 दिसंबर 2026 को रात 9 बजे डिस्कवरी और डिस्कवरी प्लस पर प्रसारित होगी। इसके चारों एपिसोड हर हफ्ते एक-एक करके दिखाए जाएंगे। दर्शक इसे हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, बंगाली, मलयालम और कन्नड़ समेत कई भाषाओं में देख सकेंगे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
टेलीविज़न
Advertisement
Traffic
Features


