Advertisement
'कसौटी जिंदगी के' से शुरू हुआ था सफर, प्राची कोवली ने एकता कपूर का शुक्रिया अदा किया

बता दें कि अभिनेत्री प्राची कोवली ने एकता कपूर के मशहूर टीवी शो 'कसौटी जिंदगी की' में राखी बसु सेनगुप्ता का किरदार निभाया था। राखी, शो के मुख्य नायक अनुराग बसु (सेजान खान) की बड़ी बहन और मोलॉय व मोहिनी बसु की सबसे बड़ी बेटी थीं। वह निवेदिता और तापुर की भी बहन थीं।
शो में उनकी शादी प्रवीण सेनगुप्ता (मानव गोहिल/तरुण खन्ना) से हुई थी और उनकी एक बेटी दीया सेनगुप्ता (बरखा बिष्ट) थी। यह प्राची कोवली के टेलीविजन करियर का पहला बड़ा ब्रेक था। इस सहायक भूमिका (सपोर्टिंग रोल) में उनके अभिनय को काफी सराहा गया, जिसके लिए उन्हें 2002 और 2003 में आईटीए अवॉर्ड्स भी मिले थे।
शो 'कसौटी जिंदगी की' अनुराग (सेजान खान और बाद में हितेन तेजवानी) और प्रेरणा (श्वेता तिवारी) की कहानी पर आधारित था, जिन्हें अपने प्यार को पाने के लिए जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव, साजिशों और पारिवारिक संघर्षों का सामना करना पड़ता है। श्वेता तिवारी को इस शो से घर-घर में बड़ी पहचान मिली थी। यह शो 29 अक्टूबर 2001 से 28 फरवरी 2008 तक चला था और दर्शकों के बीच काफी लोकप्रियता हासिल की थी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
टेलीविज़न
Advertisement
Traffic
Features


