बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने ने कहा कि वह हमेशा से नृत्य निर्देशक बनना चाहती थीं और उन्हें मशहूर डांस रियलिटी शो ‘सो यू थिंक यू कैन डांस अब इंडिया की बारी’ के जरिए अपना यह सपना पूरा करने का मौका मिला है।
बॉलीवुड की ‘धक-धक गर्ल’ कही जाने वाली माधुरी ने टेरेंस लुईस, बोस्को मार्टिस और ‘दो लफ्जों की कहानी’ के रणदीप हुड्डा और काजल अग्रवाल के लिए गीत ‘तूह’ की कोरियोग्राफी की। माधुरी इस शो के निर्णायक मंडल की सदस्य हैं।