मशहूर डांस रियलिटी शो ‘सो यू थिंक यू कैन डांस ‘अब इंडिया की बारी’ की निर्णायक और बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने ने कार्यक्रम में 1994 की अपनी फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ के मशहूर गीत ‘दीदी तेरा देवर दीवाना’ पर गरबा नृत्य करके सभी को हैरान कर दिया। माधुरी ने एक प्रशंसक के आग्रह पर गरबा किया था।