Initial probe suggests Pratyusha Banerjee was murdered, claims public prosecutor-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रत्यूषा प्रकरण : राहुल राजसिंह को कोर्ट ने दी अग्रिम जमानत

khaskhabar.com:
प्रत्यूषा प्रकरण : राहुल राजसिंह को कोर्ट ने दी अग्रिम जमानत
मुंबई। आत्महत्या कर चुकी टीवी अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी आत्महत्या मामले में राहुल राज सिंह को बॉम्बे हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत दे दी। इससे पहले अदालत ने दोनों पक्षों की दलील को सुना। दोनों पक्षों की तरफ से इस कॉल को लेकर अलग अलग दावे किए गए थे। सरकारी वकील का कहना है कि, ‘‘प्रत्युषा ने इस कॉल के दौरान राहुल को कहा था कि वह खुदकुशी करने जा रही है। तुम तुरंत घर आ जाओ। लेकिन राहुल ने आने से मना कर दिया। इससे यह साफ है कि राहुल किस हद तक प्रत्युषा को तकलीफ दिया करता था।’’ लेकिन राहुल के वकील आभात फोंडा का कहना है कि, ‘‘प्रत्युषा ने उस वक्त काफी शराब पी रही थी, और वह पूरी तरह नशे की हालत में थी। राहुल ने उससे बात भी की थी। लेकिन वह समझने की हालत में नहीं थी। यह आखरी कॉल 201 सेकेन्ड का है।’’ अदालत की मांग पर मुंबई पुलिस ने इस कॉल की डीवीडी कोर्ट में पेश की है।

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement