First Promo of Bigg Boss 10 is out-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लो आ गया बिग बॉस 10 का प्रोमो, देखो...

khaskhabar.com:
मुंबई। छोटे पर्दे के कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले चर्चित रिएलिटी शो बिग बॉस 10 का प्रोमो जारी कर दिया गया है। गौरतलब है कि पिछले दिनों ही बिग बॉस सीजन 9 खत्म हुआ है और अब बिग बॉस 10 का प्रोमो भी जारी कर दिया गया है। गौरतलब है कि इस बार बिग बॉस का यह सीजन काफी मजेदार रहने वाला है। इस बार इस शो में सिर्फ सेलिब्रिटी ही नहीं बल्कि आम लोग भी कंटस्टेंट बन सकेंगे। इसके लिए चैनल ने फॉर्मेट भी जारी कर दिया है। इस बार का सीजन भी बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ही होस्ट करेंगे। ज्ञातव्य है कि अभी पिछले दिनों ही खबर आई थी बिग बॉस को होस्ट करने के लिए सलमान खान ने अपनी फीस काफी बढा दी है। कलर्स चैनल के सीईओ राज नायक का कहना है कि आने वाले समय में कुछ जबरदस्त नए प्रतिभागियों की तलाश करेंगे। साथ ही उन्होनें कहा कि इसमें किसी का भी आर्थिक-सामाजिक पृष्ठभूमि मायने नहीं रखेगा, सिर्फ शर्त यह है कि आपको एंटरटेनर होना चाहिए। बिग बॉस सीजन 10 में हिस्सा लेने के लिए आपको आपका वीडियो अपलोड करना होगा।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement