Balika Vadhu actress Pratyusha Banerjee commits suicide-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बालिका वधु की आनंदी,प्रत्युषा बनर्जी घर में मृत मिली

khaskhabar.com:
बालिका वधु की आनंदी,प्रत्युषा बनर्जी घर में मृत मिली
मुंबई। छोटे पर्दे की लोकप्रिय अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी ने आत्महत्या कर अपने जीवन को समाप्त कर लिया है। गौरतलब है कि प्रत्युषा बनर्जी छोटे पर्दे के कलर्स चैनल के चर्चित शो बालिका वधु में आनंदी का किरदार निभाया था। प्रत्युषा बनर्जी ने अपने घर पर ही आत्महत्या की है। खबरों के अनुसार शुक्रवार रात मुंबई के कांदीवली स्थित अपने फ्लैट में अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी फांसी के फंदे पर झूलती पाई गई। उन्हें गंभीर हालत में कोकिलाबेन अस्पताल ले जाया गया था। जहां उन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित किया।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement