लोकप्रिय टेलीविजन स्टार अनिरुद्ध दवे ने अपनी आगामी फिल्म ‘शोरगुल’ के एक दृश्य के लिए लखनऊ की एक नदी में 120 फुट की ऊंचाई से छलांग लगाई है। अनिरुद्ध ने कहा, ‘‘फिल्म के दृश्य की मांग थी कि मैं ऊंचाई से छलांग लगाऊं और गहरे पानी में जाऊं। मुझे विश्वास था कि मैं कर लूंगा और सुरक्षा इंतजामों के साथ मैंने छलांग लगाई।’’