मुंबई। बॉलीवुड के खिलाडी कुमार अक्षय कुमार इंस्टेंट पाउडर बनाने वाली कंपनी रसना के ब्रांड एंबेसडर बन गए हैं। अब अक्षय जल्द ही उनके साथ दो नए विज्ञापनों में नजर आने वाले हैं। अक्षय के अलावा नाइशा खन्ना को भी रसना का नया चेहरा चुना गया है। कंपनी ने एक बयान जारी कर यह जानकारी बुधवार को दी।
कंपनी ने बताया कि साल 2016 के लिए मस्कट एक क्यूट से गोरिल्ले को बनाया गया है। वहीं हर साल की तरह इस साल भी रसना बच्चों के तीन नए फ्रीबी लेकर आई है इमें एक म्युजिकल खिलौना मुजोस भी है जिसे 32 ग्लास के पैक के साथ मुफ्त दिया जाएगा।