Adalat Season 2 more grand and international-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दमदार आगाज के साथ दर्शकों पर छाया अदालत-2

khaskhabar.com:
दमदार आगाज के साथ दर्शकों पर छाया अदालत-2
गत 4 जून से सोनी टीवी पर अभिनेता रोनित राय का धारावाहिक अदालत-2 शुरू हुआ। यह अदालत का दूसरा सीजन है। इस धारावाहिक की पहली दो कडियों को देखकर दर्शक खासे रोमांचित हैं। इसके पुन: शुरू होने पर इसके प्रशंसकों ने इसे खासा पसन्द किया है। अदालत-2 में रोनित राय के अतिरिक्त अन्य सभी कलाकारों को बदला गया है। इस बार न उनके साथ पुराने इंस्पेक्टर हैं, न उनके सहायक सभी सितारे नए हैं। यहाँ तक की अदालत के ‘जज’ भी नए हैं। साथ ही सरकारी वकील भी बदले गए हैं। यह बदलाव अच्छा लगा। नए सितारों के साथ रोनित रॉय की कैमेस्ट्री सही लग रही है। आगे देखे क्या होता है। छोटे पर्दे के जाने-माने अभिनेता रोनित राय का कहना है कि टीवी इंडस्ट्री उनकी मां के समान है। रोनित का कहना है कि वह एक मृत कलाकार थे और टेलीविजन ने उन्हें फिर से जीवन दिया है। उन्होंने कहा टेलीविजन ने फिर से मुझे जीवन दिया है। टीवी उद्योग मेरी मां के समान है, जिसका मैं अपमान नहीं करना चाहता। लेकिन आज टेलीविजन पर जो हो रहा है वह बेहद प्रतिगामी है।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement