Technically not But also mentally powerful most: Rahane Slide 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वेस्टइंडीज दौरे के लिए तकनीकी नही मानसिक रूप से शक्तिशाली होना जरूरी: रहाणे

khaskhabar.com: गुरुवार, 30 जून 2016 11:29 PM (IST)
वेस्टइंडीज दौरे के लिए तकनीकी नही मानसिक रूप से शक्तिशाली होना जरूरी: रहाणे
49 दिन के वेस्टइंडीज दौरे के बारे में इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने कहा कि उनकी कोशिश व्यक्तिगत सफलता को परे रखकर टीम की सफलता में योगदान देने की होगी। उन्होंने कहा, वेस्टइंडीज का दौरा किसी भी तरह से अलग नहीं होगा। मैं वहां की जरूरतों के हिसाब से अपनी तैयारी करूंगा और टीम में अपना योगदान देने की कोशिश करूंगा। रहाणे ने कहा, मैं रन या शतक को लेकर लक्ष्य नहीं बनाता, क्योंकि अगर आप उन लक्ष्यों का पीछा करते हो तो कई बार आप भविष्य में चले जाते हो। मैं हमेशा इस पल में क्या हो रहा इस बारे में सोचना चाहता हूं। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ खेलने की कोशिश करूंगा और अगर टीम की सफलता में योगदान दे सका तो मुझे खुशी होगी।

3/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement